सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने सैंड आर्ट से मतदाताओं को जागरूक कर,किया वोट देने की अपील

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने सैंड आर्ट से मतदाताओं को जागरूक कर,किया वोट देने की अपील
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अंतिम चरण के मतदान को लेकर एक शानदार सैंड आर्ट बनाकर लोगों से वोट करने की अपील की है।
उनकी कलाकृति में मतदान दिवस 11 नवंबर की तारीख अंकित है, दोनों साइड में एक युवा महिला और पुरुष मतदाता का बखूबी से चित्रण के साथ ही दो मतदाताओं की आकृतियां दिखाई गई हैं, जो गर्व से अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखा रहे हैं। संदेश के रूप में मधुरेंद्र ने लिखा है चलो चलें, वोट करें! आपका वोट, बिहार का भविष्य! इस संबंध में मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी यह कलाकृति जनजागरूकता अभियान स्वीप का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और युवाओं को लोकतंत्र की शक्ति का एहसास कराना है।
यह सैंड आर्ट मतदाताओं को लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने और मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page