मोतिहारी में चुनाव के पूर्व 5 लाख 34 हजार 300 कैश बरामद

मोतिहारी में चुनाव के पूर्व 5 लाख 34 हजार 300 कैश बरामद
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिहार विधानसभा के दुसरे चरण के चुनाव के 36 घंटे पूर्व मोतिहारी पुलिस ने मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी कारवाई की है। गुप्त सूचना मिलने पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देेश पर छतौनी थाना की पुलिस फ्लाइंग स्कॉड और ITBP की संयुक्त टीम ने कारवाई करते हुए छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया डीह टोला में छापेमारी करते हुए मतदाताओं को लुभाने और वोट खरीदने के लिए रखी गई 5 लाख 34 हजार 300 सौ रूपये नकद बरामद किया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि उक्त कारवाई भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पुलिस द्धारा चलाये जा रहे अभियान का हिस्सा है।जिसके तहत पुलिस और ITBP की संयुक्त टीम ने कृष्ण लाल राय पिता दरोगा राय निवासी मठिया डीह, के घर पर छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान कुल 5 लाख 34 हज़ार 300 रुपये जब्त किए गए। शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि यह कैश मतदाताओं तक पहुंचने वाला था, ताकि वोटों की खरीद-फरोख्त की जा सके।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की छानबीन में लगी है कि पैसा कहाँ से आया?किसके लिए भेजा गया था?और किसके ज़रिए बांटा जाना था?एसपी ने बताया इस अभियान के दौरान अवैध हथियार तस्कर, शराब माफिया, ड्रग तस्कर, जाली नोट गिरोह—सभी के खिलाफ धर-पकड़ जारी है। पिछले दिनों में पिस्टल,कारबाइन, राइफल, मिनी गन फैक्ट्री, नकली नोट और अवैध शराब की बरामदगी के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page