जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में अक्षरा सिंह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में अक्षरा सिंह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
Facebook WhatsApp


सुगौली। जनसुराज उम्मीदवार अजय झा के पक्ष में प्रचार अभियान को नई रफ्तार देते हुए भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शनिवार को 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो किया। रोड शो श्रीपुर चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ सुकुल पाकड़, बेलवतियां, करमवां और रघुनाथपुर क्षेत्र के अन्य पंचायत तक पहुंचा। पूरे मार्ग में जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

सड़क के दोनों ओर महिलाओं, पुरुषों व युवाओं की भारी भीड़ केवल अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए देर तक खड़ी रही। अक्षरा सिंह के आगमन से पूरा इलाका उत्साह और ऊर्जा से भर गया। जहां-जहां से उनका काफिला गुजरा, लोग मोबाइल कैमरे में इस खास पल को कैद करते नजर आए। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

माहौल ऐसा था कि सड़कें लंबे समय तक तालियों और नारों की गूंज से जीवंत बनी रहीं। रोड शो के दौरान अक्षरा सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सुगौली के विकास और सकारात्मक बदलाव के लिए अजय झा को भारी समर्थन मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व ही क्षेत्र की दिशा बदल सकता है और जनता को चाहिए कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं।

अजय झा ने उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सुगौली के लोगों की उम्मीदें और उनका विश्वास ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी समस्याओं का समाधान ही उनका मुख्य लक्ष्य है। रोड शो की भारी भीड़ और जनता के उत्साह ने संकेत दे दिया कि सुगौली में चुनावी हवा पूरी तरह तेज हो चुकी है।  और जनता बदलाव के लिए तैयार नजर आ रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page