शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
सुगौली। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण 11 नवंबर को होने वाली मतदान को शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की प्रभावी मौजूदगी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का मजबूत संदेश दिया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से हुई, जहां सुरक्षा निर्देशों की समीक्षा करने के बाद दल को रवाना किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
फ्लैग मार्च मुख्य बाजार से गुजरते हुए देवान चैक तक पहुंचा। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।

