कल्याणपुर विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक ने कई मतदान केंदों का किया निरीक्षण

कल्याणपुर विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक ने कई मतदान केंदों का किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp


– कोटवा में पिंक बूथों को देखकर दिए जरूरी निर्देश
कोटवा/पू.च.। कल्याणपुर विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव पर्वेक्षक ने शनिवार को कल्याणपुर और कोटवा प्रखंडों में बने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया। वही कोटवा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं के लिए बने पिंक बूथों को देखा और दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध व्हील कुर्सी सहित उपलब्ध अन्य सुविधाओं पर  संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक हीरा मिश्रा को आवश्यक निर्देश दिया।बाद में चुनाव पर्वेक्षक गोरेला सुवर्ण पांडा दास ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से कराने के लिए अच्छा काम हुआ है। जिसमें डीएम और एसपी द्वारा अच्छा काम किया गया है। उन्होंने बूथों पर लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा है। उनका कहना है कि वेटिंग के दौरान कई बूथों पर शाम अंधेरा हो जाता है, ऐसे में वोटरों और मतदान कर्मियों को परेशानी झेलना पड़ता है।  यहां 95 फीसद लाइसेंसधारी आम्र्स जमा कराए है। मतदान केंद्रों पर भयमुक्त और शांतिपूर्ण सुरक्षित मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सीपीएफ लगाये जाएंगे। सभी मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बलो की  तैनाती रहेगी। गड़बड़ी की आशंका वाले मतदान केंद्रों पर फोर्स का रूट मार्च और सीपीएफ का ड्रिल होगा। शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए उन्होंने सभी जरूरी कदम उठाने की बात कही है, साथ ही राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को चुनाव आयोग से जुड़े नियमों के तहत प्रचार प्रसार की हिदायत दी। इस दौरान कोटवा बीडीओ निरंजन कुमार पाण्डेय, सीओ मोनिका आनंद सहित कई चुनाव कर्मचारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page