चुनाव कार्य में लगे सेक्टर पदाधिकारी के विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा
अरेराज। राजकीय मध्य विद्यालय बरहरवा मलाही के प्रधानाध्यापक सह अरेराज प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारी मनोज शर्मा विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी के ने उक्त अनुशंसा प्रखंड विकास पदाधिकारी अरेराज के प्रतिवेदन के आधार पर किया गया है। जिसमें उनके विरूद्ध कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता का आरोप है

