राहुल गांधी ने नीतीश-मोदी-शाह पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने नीतीश-मोदी-शाह पर साधा निशाना
Facebook WhatsApp

कहा- अमित शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता, उसने पूरी क्रिकेट टीम संभाल रखी है। नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बिहार को हिंदुस्तान का मजदूर बना दिया है।

भागलपुर।कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को भागलपुर और बांका में महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनाव जनसभा को संबोधित किया और जनता से वोट देने की अपील की। राहुल गांधी ने भागलपुर के जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके बेटे जय शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘इस देश में बस आजकल 50-60 लोग सपना देख सकते हैं। अंबानी का बेटा, अडाणी का बेटा, अमित शाह का बेटा। अमित शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता। एक रन नहीं ले सकता। उसने पूरी क्रिकेट टीम संभाल रखी है। हम चाहते हैं क्रिकेट को क्रिकेट टीम चलाए।’ उन्होंने कहा कि ‘नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बिहार को हिंदुस्तान का मजदूर बना दिया है। पुल, सड़क, टनल, हाई-वे आप लोग बनाते हो। आप पूरे देश में मजदूरी करते हो, लेकिन आपको बिहार में नौकरी नहीं मिलती। यहां से रोजगार को मिटा दिया गया है। बिहार से रोजगार इसलिए मिटाया गया है क्योंकि अडाणी-

अंबानी जैसे लोग चीन का माल हिंदुस्तान में बेचना चाहते हैं। वो आपको मजदूरी करते हुए देखना चाहते हैं। जब चाइना का माल हिंदुस्तान में बिकता है तो फायदा किसे होता है। चाइना के फैक्ट्री मालिकों को होता है। अडाणी-अंबानी को होता है।’

वहीं, राहुल गांधी ने बांका में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता एक तरफ यूपी में वोट डालते हैं, दूसरी तरफ हरियाणा में वोट करते हैं। हरियाणा का चुनाव मोदी और शाह ने चोरी किया है। चुनाव आयोग और भाजपा के नेता मेरे बयान पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, उसे नकार नहीं पा रहे हैं। गुरुवार को पता चला भाजपा नेताओं ने बिहार में वोट किया, उन लोगों ने दिल्ली में भी वोट किया था। उन्होंने कहा कि मैं गारंटी दे रहा हूं जो इन लोगों ने हरियाणा में किया, वो ये बिहार में भी करेंगे। ये बिहार की जनता को नहीं जानते हैं। बिहार की जनता बूथ पर खड़े होकर वोट चोरी रोकेगी। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग अडाणी, अंबानी के लिए काम करते हैं। हम किसान और मजदूरों के लिए काम करते हैं। हम चाहते हैं युवाओं को रोजगार मिले वो आगे बढ़े।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page