जेपी नड्डा ने सरकार के विकास कार्यो को गिनाया

जेपी नड्डा ने सरकार के विकास कार्यो को गिनाया
Facebook WhatsApp

कहा,एनडीए सरकार की वापसी से बढेगी विकास की रफ्तार

पूर्वी चंपारण। जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित बाकरपुर खेल मैदान मे चुनावी सभा में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एनडीए प्रत्याशी सचिंद्र सिंह के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगो को लालू यादव के जंगल राज को याद रखना होगा।  एनडीए सरकार ने अब तक 31 हजार गांवों को सड़कों से जोड़ दिया है और पहले जहां बिहार में सिर्फ दो घंटे बिजली आती थी, वहीं आज हर गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जा रहा है।   एनडीए सरकार बनने पर किसानों को मिलने वाली सहायता राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना कर दी जाएगी। लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सारे परिवारजन या तो जेल में हैं या बेल पर घूम रहे हैं।  महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जय श्री राम के नारों के साथ जनता में जोश भरने का प्रयास किया। कहा कि जब-जब माता-बहनें और भाई बड़ी संख्या में मतदान करते हैं। तब-तब एनडीए की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि इस बार सचिंद्र सिंह को 50 हजार से अधिक वोटों से जिताना है, ताकि लालू का ‘जंगल राज’ पूरी तरह खत्म किया जा सके।  सभा का संचालन सियावर सिंह ने किया।  इस अवसर पर सांसद राधामोहन सिंह, गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर, रमेश पासवान, पप्पू कुशवाहा, वीरेंद्र पटेल, प्रभावती देवी आदि कई नेता मौजूद थे।
वहीं अरेराज के सिरनी कोठी हाई स्कूल के खेल मैदान में  जेपी नड्डा एवं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page