मांग पूरा नहीं होने तक पैक्स अध्यक्ष नहीं करेंगे धान की खरीदारी

मांग पूरा नहीं होने तक पैक्स अध्यक्ष नहीं करेंगे धान की खरीदारी
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपते हुए धान अधिप्राप्ति में आ रही कठिनाई से अवगत कराया है।साथ ही मिलरों द्वारा पांच से पंद्रह किलो प्रति क्विंटल की जानी वाली कटौती व बिहार राज्य खाद्य निगम की मनमानी के चलते धान नही खरीदने का निर्णय लिया है।

ज्ञापन सौंपने के बाद पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र ने बताया कि प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष मिलरों और राज्य खाद्य निगम से त्रस्त है।समय से धान की आपूर्ति के वावजूद चावल की आपूर्ति में मिलर मनमानी करते है एक तरफ चावल देने में देरी तो दूसरी तरफ प्रति क्विंटल पांच से पंद्रह किलो की कटौती करते हैं।

राज्य खाद्य निगम समय पर पैक्सों को भुगतान नहीं देता जिसके चलते उन्हें ब्याज का अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ता है। समय से भुगतान नहीं मिलने से पैक्स को कॉपरेटिव बैंक का ब्याज अधिक देना पड़ता है। सीएमआर संग्रहण के लिए कोई निश्चित जगह नहीं है।

इसलिए किसी भी परिस्थिति में पैक्स को 72घंटे के अंदर चावल का भुगतान चाहिए ताकि उनकी कठिनाई दूर हो सके जबकि राज्य खाद्य निगम ऐसा नहीं करता जिससे  पैक्स अध्यक्ष परेशान हो जाते हैं। अरुण प्रकाश पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय,कुमार धनजय,अभिषेक आनंद, नीरज यादव ,सुशील कुमार दिवेदी,रेनू देवी,मुकेश ठाकुर,धीरेंद्र कुमार जयसवाल उर्फ चुन्ना,मृत्युंजय सिंह उर्फ खूंटी सिंह मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page