सेमरा में एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

सेमरा में एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
Facebook WhatsApp

-तीन घंटे तक सड़क जाम के बाद यातायात बहाल 

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के सेमरा पेट्रोल पंप के समीप एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घोघराहा बैरिया गांव निवासी फिरोज पासवान के रूप में हुई है।

हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सेमरा पेट्रोल पंप के समीप एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान डायल 112 की टीम में तैनात जमादार रमेश कुमार, सैप जवान विजय कुमार और सिपाही चंदना कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और एनएच को जाम कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सड़क जाम होने से एनएच पर करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। 

सूचना मिलने पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार, तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया और आवागमन बहाल हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page