छात्राओं को लैंगिक अपराध से संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली
रक्सौल।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर, न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल रक्सौल, माहेर संस्था, चाईल्ड हेल्प लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एस एस बी 47 th वी वाहिनी रक्सौल, के संयुक्त तत्वावधान में पोक्सो एक्ट 2012 एवं बाल सुरक्षा के मुद्दों पर छात्र/छात्राओं ने जागरूगता रैली निकाली।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के निर्देशानुसार संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत, सर्वेंद्र कुमार सिन्हा, इंसपेक्टर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, के अध्यक्षता में बच्चों को यौन शोषण एवं बाल दुर्व्यवहार से सुरक्षित रखने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डंकन एकेडमी रक्सौल में बच्चियों के साथ जागरूकता रैली आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा, नन्द किशोर तिवारी एसएसबी 47 वी वाहिनी रक्सौल,जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, प्रणव मोहंती, बीरेन्द्र कुमार मेहर रक्सौल,द्वारा छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं दुर्व्यवहार से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
छात्राओं को बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, शिक्षा प्राप्त करने तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। जागरूकता सत्र में बच्चियों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझने, किसी भी असहज परिस्थिति को पहचानने तथा ऐसी स्थिति में बिना डर और संकोच के अपने माता-पिता, शिक्षक-शिक्षिका या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि बाल यौन शोषण, बाल विवाह, मानव व्यापार,से संबंधित मामलों में बच्चों की सुरक्षा, शिकायत की प्रक्रिया तथा जरूरत पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,प्रयास हेल्प लाईन नम्बर 9289692023, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन हेल्प लाईन नम्बर 18001027222 पर कॉल कर के सूचित कर सकते हैं।
इस अवसर पर बाल संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि बच्चों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि विद्यालय, समाज और संबंधित संस्थाओं की भी है। मौके पर सभी शिक्षक जोशुआ शालोम, प्रेम ज्योति, सुशीला प्रकाश, आशीष मसीह, धर्मेंद्र कुमार, राजेश राउत, राकेश कुमार, आरती कुमारी, गौरव कुमार,एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण के सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, उमेश कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चियों ने भाग लिया।

