डॉ. अखिलेश्वर कुमार गुप्ता बने सहायक प्रोफेसर, बढ़ाया प्रखंड का मान

डॉ. अखिलेश्वर कुमार गुप्ता बने सहायक प्रोफेसर, बढ़ाया प्रखंड का मान
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया बाजार निवासी गायत्री देवी एवं स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता के पुत्र डॉ. अखिलेश्वर कुमार गुप्ता ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित परीक्षा में इतिहास विषय से नियमित सहायक प्रोफेसर (लेवल-10) के पद पर चयनित होकर प्रखंड का मान बढ़ाया है।

उनका आवंटन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के लिए हुआ है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग श्रेणी में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में डॉ. गुप्ता नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, ब्रह्म टोला, तुरकौलिया में नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

विद्यालय में अध्यापन, सामाजिक दायित्वों और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए निरंतर स्वाध्याय किया और सफलता हासिल की। डॉ. गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों , गुरु डॉ. रंजन सिन्हा, प्रो. विकास रंजन, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रो. विवेक कुमार, निगरानी विभाग के वरीय आरक्षी अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल, उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार , सहकारिता रजिस्ट्रार समरेश कुमार एवं बिहार के इतिहास टॉपर डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन को दिया।

कहा कि इन सभी का सानिध्य और मार्गदर्शन उनके लिए अनुकरणीय रहा। उनकी सफलता पर विधायक कृष्णनंदन पासवान, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम, पूर्व प्रमुख सुभाष कुशवाहा, शिक्षक योगेंद्र प्रसाद, मुखिया सुनील कुमार, विनय कुमार, रामजन्म पासवान, सरपंच मनोज कुमार, अधिवक्ता दिनेश्वर प्रसाद, डॉ. एचएल सिंह, पूर्व मुखिया शब्बीर अहमद, बेबी आलम, रविंद्र नाथ सिंह एवं टास्फर्पा महामंत्री सुमन कुमार तिवारी , प्रिंस कुमार सहित गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page