भोजपुरी गायक खेसारी लाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
मोतिहारी। भोजपुरी गायक एवं अभिनेता खेसारी लाल यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया जिरात के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक सौरभ मिश्रा बताया गया है। जिसके विरुद्ध पूर्व में भी आधे दर्जन आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।
इस संबंध में डीएसपी सदर वन दिलीप कुमार ने बताया है कि खेसारी लाल के विरुद्ध सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल हुई थी,जिसको लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू करते हुए टेक्निकल सेल की मदद से टिप्पणी करने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार सौरभ मिश्रा , छतौनी थाने के मठिया जिरात मोहल्ले का निवासी बताया गया है। इस मामले में उसके विरुद्ध छतौनी थाने में कांड संख्या 421 / 26 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

