लखौरा हाई स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रा-शिक्षक रिश्ते को किया तार-तार

लखौरा हाई स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रा-शिक्षक रिश्ते को किया तार-तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शिक्षा विभाग ने छात्र शिक्षक रिश्ते को तार तार करने वाली घटना पर बड़ा एक्शन लिया है।  लिहाजा शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा को लेकर नेपाल जाने के पूर्व बचा लिया गया।पूरा मामला लखौरा थाना की है।

जानकारी के अनुसार शसीम आलम, विद्यालय अध्यापक,  प्रतिनियोजित शिक्षक सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) रामदवन विभीषण +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखौरा, सम्प्रति मूल विद्यालय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कढ़ान बैरिया, प्रखंड-केसरिया, पूर्वी चम्पारण के विरूद्ध प्रधानाध्यापक के अनुशंसा पर कासिम आलम शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

कासीम आलम के विरूद्ध लगाये गये प्रथम दृष्टया आरोप सत्य प्रतीत होने के कारण बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) संशोधित नियमावली 2024 यथा समय-समय पर संशोधित निहित प्रावधानों के अंतर्गत श्री  आलम को अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन रखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page