85 लाख रुपए ठगी का साइबर अपराधी गिरफ्तार 

85 लाख रुपए ठगी का साइबर अपराधी गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

-आरोपित राजकुमार के बैंक खातों के खिलाफ पांच अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज

मोतिहारी। साइबर थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक बड़े साइबर फ्राॅड गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 85 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में धनगढ़हा निवासी रामबाबू कुमार साह को गिरफ्तार किया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार, आरोपित राजकुमार के बैंक खातों के खिलाफ पांच अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज हैं, जिसकी  जांच की जा रही है।बताया गया कि उक्त मामले सामने आने के बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपित राजकुमार साह के धनगढ़हा गांव स्थित आवास पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से दो मोबाइल फोन, एक स्वाइप मशीन, 14 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक और 11 पासबुक बरामद किए हैं, साथ ही पहचान से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले है, जिसमे नौ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, दो वोटर कार्ड, 11 ड्राइविंग लाइसेंस, एक सिम कार्ड, एक क्यूआर स्कैनर, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र और एक श्रम कार्ड शामिल हैं। ऐसी संभावना है, कि इन दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर फर्जी खातों का संचालन किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ और तकनीकी अनुसंधान से यह सामने आया है,कि आरोपित अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर शेयर बाजार या अन्य योजनाओं में निवेश के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। जांच में यह सामने आया है, कि उसके बैंक खातों के खिलाफ पांच अलग-अलग राज्यों से साइबर अपराध की शिकायतें मिली हैं।

फिलहाल पुलिस इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 157/26 दर्ज कर साइबर फ्राॅड गिरोह के इस नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। छापेमारी टीम में साइबर डीएसपी प्रीतिश कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक मुमताज आलम, प्रद्युम्न कुमार विक्की सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page