लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर 238 घाटो की साफ-सफाई में जुटा नगर निगम

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर 238 घाटो की साफ-सफाई में जुटा नगर निगम
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र के सभी 238 छठ घाटों पर व्यापक साफ,सफाई का काम शुरू हो गया है। अटल रोड,मेरिन ड्राइव के मिस्कॉट में मलंग घाट एवं कदम घाट पर व्यापक साफ सफाई का काम शुरू हो गया है। नगर आयुक्त आशीष कुमार एवं उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद के निरीक्षण उपरांत जेसीबी,हाईवा,नाव के साथ कुशल मल्लाह, सिटी मैनेजर, सफाई अधिकारी एवं कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर सफाई के काम शुरू किए।

सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार सिन्हा, ऋषभ झा, डॉ. विवेक गौरव, निगम पार्षद प्रतिनिधि हरेन्द्र पटेल, मनोज कुमार, सुधीर गुप्ता, अवनीश कुमार, सुधांशु रंजन, अजय गुप्ता, राजेश कुमार, उत्तम मिश्रा सहित अनेकों समाजसेवी भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने कहा की इस बार छठ घाट की विशेष साफ सफाई की व्यवस्था की गई है।

चार एजेंसियां साफ,सफाई एवं बेरीकेडिंग की व्यवस्था देखेंगी। वहीं किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि 137 छोटे घाट, 37 मध्यम घाट और 64 बड़े घाट सहित सभी 238 घाटों पर,साफ,सफाई, चुना ब्लीचिंग, बेरीकेडिंग एवं लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

सभी 46 निगम पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोयोग से घाटों की सफाई में लगे हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार सिन्हा ने कहा है कि मोतिहारी वासी नगर निगम एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page