जिप सदस्य सुरेश यादव हत्या कांड का अभियुक्त कोर्ट कैंपस से भागा 

जिप सदस्य सुरेश यादव हत्या कांड का अभियुक्त कोर्ट कैंपस से भागा 
Facebook WhatsApp

-मामले में संलिप्त सिपाही गिरफ्तार, इंस्पेक्टर के जांच में दिखी संदिग्ध भूमिका 

हत्याकांड के तीन आरोपियों पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित

मोतिहारी। जिले के चर्चित जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव हत्याकांड का एक अभियुक्त हरिशंकर पासवान न्यायालय परिसर से हथकड़ी सरकाकर भगाने में सफल हो गया। मामले में एक सिपाही की भूमिका सामने आई है। नतीजतन पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके साथ ही पुलिस कप्तान ने इस मामले में पूर्व से फरार अभियुक्त दिल रंजन दुबे उर्फ टीमन दुबे , सुदामा सहनी और फरार हरिशंकर पासवान के विरुद्ध 25 – 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। बताते हैं कि न्यायालय में पेशी के दौरान जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया।

जहां अभियुक्त हरिशंकर पासवान कोर्ट कैंपस से हथकड़ी सरकाकर भाग निकला। इस वारदात के बाद एक बार फिर से कोर्ट कैंपस के सुरक्षा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि उक्त मामले में पुलिस कप्तान के निर्देश पर पूरे घटना की जांच हाजत प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर भारती द्वारा कराई गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं प्राप्त इनपुट के आधार पर यह बात सामने आई है कि सिपाही निरंजन कुमार की संलिप्तता से अभियुक्त हरिशंकर पासवान न्यायालय परिसर से भागने में सफल हुआ।

वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते है कि नगर थाना के चांदमारी चौक के नजदीक सुरेश यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना को लेकर शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना को लेकर सुरेश यादव के भाई ने नगर थाने में कांड स 369 / 24 दर्ज कराये थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page