एमजेके बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, छात्राओं को किया प्रेरित

एमजेके बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, छात्राओं को किया प्रेरित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने एमजेके बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सुबह के 10:00 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधा एवं व्यवस्थाओं को देखा।

उल्लेखनीय है कि एमजेके बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला का मॉडल स्कूल है। जिलाधिकारी लेबोरेटरी कक्ष, स्मार्ट क्लास, खेलकूद सामग्री,संगीत कक्ष को देखा और संबंधित शिक्षकों से इसके संचालन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विद्यालय परिसर में साफ- सफाई की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया साथ ही अभियान कायाकल्प अंतर्गत विद्यालय एवं चाहरदीवारी का रंग रोगन कराने का भी निर्देश दिए।

वहीं प्राचार्य से शिक्षकों की उपस्थिति एवं बच्चों के अटेंडेंस की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने छात्राओं से इंटरेक्ट भी किया। कक्षा 9 में प्रवेश कर वर्ग संचालन को देखा और पढ़ाये जा रहे पाठ को आगे बढ़ाते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होने बच्चों से बेहतर पढ़ाई एवं बेहतर व्यक्तित्व निर्माण को लेकर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मोतिहारी भी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page