चाकू से हमला कर 1.30 लाख के सोने का चेन व 20 हजार रुपये छीना

चाकू से हमला कर 1.30 लाख के सोने का चेन व 20 हजार रुपये छीना
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के मंझार दलित बस्ती में चाकू से हमला कर सोने की चेन और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मंझार निवासी हसरत आलम ने तुरकौलिया थाना में आवेदन दिया है।

जहां उसने बताया है कि बैरिया बाजार से बुधवार को दवा खरीदकर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान मंझार दलित बस्ती के पास बलिराम मांझी और अवधेश मांझी ने घेर लिया। जहां दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इन लोगों का कहना था कि तुम्हारा बाप बिना हमसे पुछे जमीन दुसरे को क्यों बेंच दिया है। यह बात कहते हुए बलिराम मांझी ने चाकू से पेट में वार करने का प्रयास किया, जिसे बायें हाथ से रोकने की कोशिश किया तो हाथ का उंगली कट गया। वहीं अवधेश मांझी ने लोहे की रॉड से हमला करते हुए बोला कि दो लाख रुपये रंगदारी देना होगा।

बिना हमसे पुछे जमीन बेचे हो। दोबारा चाकू दिखाकर गले से करीब 1.30 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन लिया। साथ ही जेब में रखे 20 हजार रुपये भी निकाल लिया। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। जब मैं भाग रहा था तो बलिराम मांझी ने धमकी दिया कि अगली बार नहीं बचोगे।

पुरा परिवार का हत्या कर या करवा देंगे। इन लोगों का भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ है। जबरदस्ती ज़मीन हड़पकर रंगदारी मांगते हैं और मोटी रकम का उगाही करते हैं। जब कोई विरोध करता है तो जाति सूचक केस करने का धमकी देते हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page