खेलो इंडिया अस्मिता जोनल लीग में पुष्पांजलि ने हासिल किया 8 वां स्थान, पूर्वी चंपारण का बढ़ाया गौरव

खेलो इंडिया अस्मिता जोनल लीग में पुष्पांजलि ने हासिल किया 8 वां स्थान, पूर्वी चंपारण का बढ़ाया गौरव
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। खेलो इंडिया अस्मिता जोनल लीग – ईस्ट जोन (2025–26) में पूर्वी चंपारण की प्रतिभाशाली फेंसर पुष्पांजलि कुमारी ने 8 वां स्थान प्राप्त कर जिले एवं बिहार का गौरव बढ़ाया।

उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस उपलब्धि पर जिला तलवारबाजी संघ की ओर से पुष्पांजलि कुमारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुष्पांजलि अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर भविष्य में भी जिले एवं बिहार का नाम रोशन करती रहेंगी।


संघ का उद्देश्य जिले में तलवारबाजी खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना है।

बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले पदाधिकारी एवं सदस्य,सुभाष सिंह अध्यक्ष, तलवारबाजी संघ राजू सिंह डायरेक्टर, पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ, शुभम सिंह सचिव, तलवारबाजी संघ अंशु शेखर मुख्य संरक्षक, अर्पित श्रीवास्तव संरक्षक, दीपक कश्यप सदस्य, परवेज आलम सदस्य, प्रवीण गुप्ता सदस्य, पवन कुमार सदस्य पूर्वी चंपारण जिला तलवारबाजी संघ की ओर से पुष्पांजलि कुमारी को एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page