1 नवंबर की पदयात्रा में हरसिद्धि से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ताः कृष्णानंदन

1 नवंबर की पदयात्रा में हरसिद्धि से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ताः कृष्णानंदन
Facebook WhatsApp

-भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रणनीति

तुरकौलिया। जिला स्कूल मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

बुधवार को महनवा बाजार में हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता तुरकौलिया उत्तरी मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता रामबाबू पटेल ने किया।इसमें पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

विधायक सह पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि देश की बागडोर नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व के हाथों में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने भी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांवों के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें। बैठक मे भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, राजकिशोर सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया फारुख आजम, महेन्द्र साहनी, महामंत्री राहुल तिवारी, झुना कुशवाहा, विनय शर्मा, संजय चौधरी सहित अनेक उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page