पाकिस्तान कनेक्शन साइबर अपराध से जुड़े मामले को खंगालने में अब भी रक्सौल में कैंप कर रही आंध्र प्रदेश पुलिस
रक्सौल। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में दर्ज एक साइबर अपराध से जुड़े मामले का तार रक्सौल तक ही सीमित नहीं है, इसकी जड़े पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण के साथ-साथ नेपाल तक भी जुड़ी है। आंध्रप्रदेश की पुलिस टीम रक्सौल में कैंप कर रही है और इस रैकेट से जुड़े सभी लोगों की कुंडली निकाल रही है।
पुलिस सुत्रों की माने तो एक दर्जन से अधिक ऐसे लोग का नाम और नंबर सामने आया है जो कि पैसे के लालच में ओटीपी देकर साइबर अपराध की घटनाओं में शामिल रहे है।इसमें पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिला के साथ-साथ नेपाल के कुछ लोग भी शामिल है। जिनके बारे में वैज्ञानिक पद्धति से जांच की जा रही है।
इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिसमें रक्सौल वार्ड नंबर 11 निवासी बलीराम पाण्डेय के पुत्र आदित्य पाण्डेय व मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के निवासी सुरेश साह के पुत्र राज कुमार शामिल है।जांच में जुटी पुलिस टीम अब इन लोगों के द्वारा जिन-जिन लोगों के साथ पैसा देकर ओटीपी पाकिस्तान भेजने का काम किया गया है, इनकी जांच कर रही है।
पुलिस के साथ उपलब्ध रिकॉर्ड में अधिकांश लोकेशन जहां पर वॉट्सएप्प प्रयोग में लाया गया है वह पाकिस्तान के कराची, सिंध के इलाके का है।
फिलहाल, अलग-अलग टीम का गठन कर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम, बिहार एसटीएफ की टीम व स्थानीय पुलिस कई तरह के लिंक को खंगाल रही है। रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के द्वारा पाकिस्तानी नेटवर्क की पुष्टि करते हुए दो लोगों की गिरफ्तारी के संबंध में बताया गया है।साथ ही, उन्होंने बताया कि जांच पूरा होने के बाद इससे संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

