रवि महोत्सव का आयोजन, किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी
बनकटवा। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में बुधवार को रवि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमाकांत प्रसाद,जिला पार्षद लालबाबू यादव एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजाराम पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाकांत प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन श्यामाकांत प्रसाद ने किया।साथ ही मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान उपस्थित किसानों को जैविक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक एवं कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजाराम पासवान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती की लागत कम करने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए उर्वरकों का संतुलित एवं उचित मात्रा में इस्तेमाल करना जरूरी है। सलाह दी कि खेती शुरू करने से पहले अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। मिट्टी की जांच से यह पता चलता है कि खेत में किन पोषक तत्वों की कमी है और कितनी मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद एवं उर्वरकों का उपयोग करने से अनावश्यक खर्च कम होता है तथा फसल की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलती है।कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के लाभ, उन्नत कृषि तकनीकों तथा मधुमक्खी पालन और तेलहन दलहन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया।
मौके
इस पर कृषि समन्वयक, रणबीर सिंह,श्यामाकांत प्रसाद, आकाश कुमार सहायक कृषि प्रबंधक प्रिंस राज कृषि सलाहकार अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, सुनील पासवान, विजय कुमार,श्यामबाबू प्रसाद कन्हैया प्रसाद जीतेन्द्र कुमार सरपंच राजकुमार प्रसाद सहित दर्जनों किसान व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

