छात्रो को मिला सीमा सुरक्षा बलों को नजदीक से देखने एवं समझने का अवसर

छात्रो को मिला सीमा सुरक्षा बलों को नजदीक से देखने एवं समझने का अवसर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सीमा सुरक्षा बल 71वीं ने स्कूली छात्रों को सुरक्षा व्यवस्था में सुरक्षा बलों की भूमिका का अवलोकन कराया। उक्त पहल कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में आर्य विद्यापीठ, बालगंगा, रघुनाथपुर, के छात्र-छात्राओं के लिए वाहिनी मुख्यालय परिसर में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

जाहिर है विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त देश की सुरक्षा व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियों और राष्ट्र की रक्षा में सुरक्षा बलों की भूमिका को समझने का अवसर मिला। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा बल को कार्यप्रणाली, सुरक्षा संबंधी दायित्वों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सशस्त्र सीमा बल की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।

सीमा की सुरक्षा, राष्ट्र की अखंडता एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों के साथ समन्वय स्थापित करना सुरक्षा बलों के महत्वपूर्ण दायित्वों में शामिल है।सशस्त्र सीमा बल में भर्ती होने की प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता आदि की भी जानकारी दी गई। सुरक्षा बल में शामिल होकर देशसेवा के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बल में उपयोग होने वाले हथियारों और सुरक्षा संबंधी उपकरणों के बारे में सामान्य जानकारी दी गई। वहीं इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी, निजी जानकारी की चोरी और अन्य साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

यहां जानने योग्य होगा कि शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सुरक्षा बलों की गतिविधियां दिखाना नहीं, बल्कि उनके भीतर जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना भी रहा। उक्त शैक्षिक भ्रमण में आर्य विद्यापीठ के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ 71वीं वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी और बलकर्मी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page