नशामुक्त बिहार अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को दिए निर्देश

नशामुक्त बिहार अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को दिए निर्देश
Facebook WhatsApp

-जिलेभर में एक माह तक चलेगा नशामुक्ति जागरूकता अभियान

मोतिहारी। नशा मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ गत दिनों मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। फलस्वरूप बुधवार को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में अभियान से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

इस दौरान जिले में नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने को लेकर समीक्षा की गई। सहायक आयुक्त मद्य निषेध ने बताया गया कि नशा मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत जिले में एक माह तक सघन जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसको चार चरणों में बांटा गया है।

इसके अंतर्गत प्रथम सप्ताह 27 से 31अक्टूबर ”नगर की प्रतिज्ञा” द्वितीय सप्ताह 1 नवंबर से 7 नवंबर ”गांव का संकल्प” तृतीय सप्ताह 8 नवंबर से 16 नवंबर ”पर्व और परिवार” तथा चतुर्थ सप्ताह 17 नवंबर से 25 नवंबर “युवा जोश” शामिल है।


प्रथम चरण अंतर्गत नगर विकास एवं आवास विभाग पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा नगर निगम एवं जिला अंतर्गत नगर परिषद तथा नगर पंचायत के कार्यालय भवन एवं सार्वजनिक शौचायलयों के दीवारों पर मद्य निषेध विषयक स्लोगन राइटिंग, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक मार्केट में पोस्टर-बैनर लगाया जाएगा। नगर निगम एवं जिला अंतर्गत नगर निकायों के सार्वजनिक कार्यों में उपयोग होने वाले वाहनों के माध्यम से जागरूकता संबंधित विशेष ऑडियो जिंगल का प्रसारण कराया जाएगा, साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पंचायती राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायत भवनों पर मद्य निषेध का स्लोगन अंकित करना तथा बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा एवं सभी पंचायत में पंचायती पंचायत राज प्रतिनिधियों के माध्यम से नशा के दुष्प्रभाव से ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। नशा मुक्ति वाहन /एलइडी वैन के माध्यम से भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

जन जागरूकता अभियान में जीविका को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उनके द्वारा मद्य निषेध के बुराइयों तथा नशा मुक्ति से होने वाले लाभ से संबंधित प्रचार प्रसार किया जाएगा। जीविका दीदीयों के बीच से ही एक समर्पित नशामुक्ति मित्र का चयन कर हर ग्राम पंचायत में उनके माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा।

शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षण संस्थानों में मद्य निषेध से संबंधित निबंध लेखन, वाद विवाद एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को जागरूक किया जाएगा साथ ही कला जत्था के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी कराया जाएगा।

जबकि जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर जरूरी तैयारी करने का निर्देश सहायक आयुक्त मद्य निषेध को दिया। बैठक में नगर आयुक्त आशीष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक आयुक्त मद्य निषेध, जिला जन संपर्क पदाधिकारी,स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग,जीविका के पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page