सामाजिक कार्यों में अग्रणी पार्वती तिवारी बनीं विश्व हिंदू सेवा संघ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष

सामाजिक कार्यों में अग्रणी पार्वती तिवारी बनीं विश्व हिंदू सेवा संघ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष
Facebook WhatsApp

रक्सौल। सीमाई क्षेत्र रक्सौल में अपनी सक्रिय सामाजिक सहभागिता और अटूट समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली  पार्वती तिवारी को विश्व हिंदू सेवा संघ ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र दिनांक 2 नवंबर 2025 को विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रविन्द्र के. द्विवेदी द्वारा जारी किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि श्रीमती तिवारी से अपेक्षा है कि वे भारतीय संविधान और संगठन के नियमों के अनुसार कार्य करते हुए संगठन का प्रचार-प्रसार करेंगी, संगठन को मजबूत बनाएंगी, और प्रदेश, नगर तथा ग्राम स्तर पर संगठन को बढ़ाने का काम करेंगी।

सीमाई क्षेत्र में सामाजिक कार्यों की धुरी

रक्सौल क्षेत्रांतर्गत पार्वती तिवारी का सामाजिक लगाव सर्वविदित है। वह हमेशा तत्परता से सामाजिक कार्यों में जुटी रहती हैं, जिससे अनेकों लोग प्रेरित होकर संकल्पित भावना से समाज सेवा के कार्यों में उनके साथ जुड़े रहते हैं। उनकी यह नई जिम्मेदारी न केवल उनके स्वयं के प्रयासों को एक नया मंच प्रदान करेगी, बल्कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक-धार्मिक उत्थान के कार्यों को भी गति देगी।

विश्व हिंदू सेवा संघ को उम्मीद है कि श्रीमती तिवारी के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ बिहार में संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा और समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page