ऑब्जर्वर ने सुगौली के दर्जन भर मतदान बूथों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश
सुगौली। ऑब्जर्वर हनीश छाबड़ा ने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोमवार को सुगौली प्रखंड के दर्जन भर से अधिक बूथों और वनस्पति स्थान के एसएसटी पॉइंट का निरीक्षण किया।जिसके बाद ऑब्जर्वर श्री छाबड़ा ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरण ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के माली उत्क्रमित उच्च विद्यालय,करमवा रघुनाथपुर और बगही विद्यालय के दर्जन भर बूथों का विधानसभा ऑब्जर्वर के द्वारा निरीक्षण किया गया।जहां मतदान को सरलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक बिंदुओं को देखा गया।जिससे मतदाता आसानी से
बूथों तक पहुंचे और निश्चिन्त होकर अपनी इच्छा के अनुसार अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट डाल सके।साथ हीं पोलिंग पार्टी बूथों तक आसानी से पहुंच कर पोलिंग का काम आसानी से सम्पन्न करा सकें।वहीं बूथों पर आवश्यकतानुसार पोलिंग पार्टी और मतदाताओं का सहयोग करने के लिए पेट्रोलिंग पार्टी सभी जगह पहुंच सके।अंत में उन्होंने वनस्पति स्थान के एसएसटी पॉइंट का निरीक्षण किया और वहां लगे कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम स्वेता भारती, एसडीपीओ दिलीप कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरण,थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी रहे मौजूद।

