तीस लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कोटवा। भोपतपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात्रि में दसौटा पुल, धोबी घाट के पास छापेमारी कर अवैध शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है ।इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर प्रदीप कुमार , पिता शंभू दास, निवासी जसौली, थाना कोटवा को 40 पीस रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद
शराब की कुल मात्रा लगभग 30 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार शराब की खेप को ले जाने की गुप्त सूचना भोपतपुर पुलिस को मिली , तत्काल पुलिस टीम ने वरीय पदाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब की खेप को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान मौके से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी ने फरार शराब धंधेबाज के नाम का खुलासा सरोज कुमार , पिता भिखारी पासवान, निवासी बांस घाट, थाना चकिया के रूप में किया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

