सीमा सुरक्षा के साथ एस.एस.बी. करा रही है निः शुल्क बेसिक कंप्यूटर तथा इलेक्ट्रिक हाउस वायरिंग का प्रशिक्षण
पूर्वी चंपारण। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं विश्वजीत तिवारी उप कमांडेंट की अध्यक्षता में सीमा चौकी कोरैया के कार्यक्षेत्र वाईव्रेंट विलेज चंद्रमण के चंद्रमण मठ वार्ड न.10 में सीमावर्ती क्षेत्रों के 20 युवतियों के लिए (20 दिवसीय) बेसिक कंप्यूटर कोर्स और 20 युवकों के लिए इलेक्ट्रिक हाउस (20 दिवसीय) वायरिंग कोर्स का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चन्द्रमोहन प्रसाद , मुखिया , कोरैया पंचायत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया, तथा कार्यक्रम के दौरान 71 वीं वाहिनी स.सी.ब. मोतिहारी के विश्वजीत तिवारी,उप कमांडेंट ने सभी प्रशिक्षुओं को बताया कि भारत सरकार के द्वारा समय समय पर सीमा के युवक व युवतियों के कौशल विकास हेतु ऐसे प्रशिक्षण सशस्त्र सीमा के माध्यम से दिया जाता है।
इसमें सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीण युवक एवं युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे वो अपने आप को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बना सकें। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि चन्द्रमोहन प्रसाद यादव ,मुखिया , कोरैया पंचायत ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा कराए जा रहे, ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से सभी ग्रामीणों का कौशल विकास हो रहा है, लोग सीमा पर गलत कार्यो को छोड़कर अपने को अच्छे कार्यो में लगाएं और लोग स्वावलंबी बने और साथ ही उससे व्यवसायिक लाभ भी प्राप्त कर सकते है। गलत काम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त न हो और एस एस बी के आंख कान बन के ऐसे गलत कार्यों को रोकने में सहयोग करें ताकि देश तरक्की सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री श्रीकांत यादव, सरपंच , कोरैया पंचायत ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा कराए जा रहे ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से ग्रामीणों का कौशल विकास हो रहा है, लोग सीमा पर गलत कार्यों को छोड़कर अपने को अच्छे कार्यों में निहित कर रहे है और लोग स्वावलंबी बन रहे है साथ ही उससे व्यवसायिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीताराम, वार्ड सदस्य,वार्ड न० 11 ,महंत प्रसाद यादव, रिटायर्ड शिक्षक , मनोज कुमार दास ,वार्ड सदस्य,वार्ड न० 10, रामचंद्र दास महंत , गोपाल चकमा सहायक कमांडेंट,सहायक उप निरीक्षक उत्कर्ष भूषण अन्य गणमान्य व्यक्तियो के साथ प्रशिक्षु प्रशिक्षकगण, मीडिया बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे स्थानीय मुखिया व सम्मानित प्रतिनिधियों के द्वारा एस. एस. बी. के द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण की बहुत ही प्रशंसा की जा रही है ।

