17 पिपरा सभा के वीवीपैट में लोड किये जा रहे सिंबल प्रक्रिया का अवलोकन

17 पिपरा सभा के वीवीपैट में लोड किये जा रहे सिंबल प्रक्रिया का अवलोकन
Facebook WhatsApp

 
– निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से करें मतदान: सामान्य प्रेक्षक
-मतदाताओं से किया सीधा संवाद
मोतिहारी।17 पिपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक पी शिवाकुमार नायडू ने उक्त विधानसभा के कमिश्निंग सेंटर का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के क्रम में वीवीपैट में लोड किया जा रहे सिंबल की प्रक्रिया को देखा। वहीं मॉक पोल के उपरांत वीवीपैट बॉक्स में गिर रही पर्चियों को दबाए गए बटन से मिलान किया।
उन्होने  कमिश्निंग में कार्य कर रहे कर्मियों एवं पदाधिकारियों से पूरी प्रक्रिया की गहन जानकारी प्राप्त की। सिंबल लोडिंग के उपरांत प्राप्त पर्चियों को बैलेट पेपर से मिलान किया गया। इसके उपरांत स्ट्रांग रूम एवं कैंपस का निरीक्षण भी किया गया। तत्पश्चात्        प्रेक्षक पिपरा विधानसभा के पांच   119-प्राथमिक विद्यालय सेमरा मदरसा, 124- उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरपुरिया पूर्वी भाग, 125 – उत्क्रमित मध्य विद्यालय भारतीय पश्चिमी भाग, 122- प्राथमिक विद्यालय नरहर पड़ी, 123- प्राथमिक विद्यालय नरहर में स्थापित होने वाले मतदान केन्द्रो का भ्रमण किया।

इस दौरान आसपास के 40-50 मतदाताओं से बातचीत की। वहीं मतदान में आने वाली संभावित चीजो पर चर्चा की। उन्होने बूथ स्तरीय पदाधिकारी द्वारा वितरण किये जा रहे मतदाता पर्ची के बारे में नागरिकों से बातचीत की गई। लोगों ने बताया कि उन्हें मतदाता पर्ची प्राप्त हो गई है, तथा उसमें बड़े अक्षरों में बूथ का विवरण  अंकित है।
उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने की बात कही। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सह पिपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी भी उपस्थित थीं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page