अज्ञात चोर ने दरवाजे से चुराई बुलेट

अज्ञात चोर ने दरवाजे से चुराई बुलेट
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत में दिन के करीब तीन बजे एक अज्ञात चोर ने दनहीं गांव के हीरालाल राम की बुलेट बाइक चुरा ली। बाइक का नंबर  बीआर05बी/ 3978 बताया गया है। आश्चर्य है कि चोर बुलेट की चोरी कर लोगों के सामने से भागने में सफल रहा। श्री राम ने बताया कि दिन के करीब तीन बजे बाइक को दरवाजा पर लगाया गया था। इस बीच एक अज्ञात चोर आया और आराम से मोटरसाइकिल स्टार्ट कर चल दिया। कुछ लोग देखे, लेकिन वे सोंचे कि उनका परिचित होगा, जो बाइक ले जा रहा है। अलबत्ता बाइक चोरी की करतूत सीसीटीवी में कैद है।

इस संबंध में हीरालाल राम के पुत्र अशोक कुमार ने हरसिद्धि थाना में  आवेदन देकर घटना की सूचना दी है। थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया की फुटेज के आधार पर बाइक बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page