सुगौली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तत्पर
-अंतिम दौर में पहुंचा ईवीएम कमीशनिंग का काम
सुगौली। आगामी विधानसभा के गठन के लिए 11 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम दौर में है। विधानसभा क्षेत्र के सुगौली और रामगढवा प्रखंड के सभी बुथों पर शांतिपूर्ण निष्पक्ष और निर्भीक मतदान कराने की व्यवस्था कराई जा रही है। इसको लेकर निर्वाची पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी सैकड़ों कर्मियों के साथ जुटे हुए हैं।
सुगौली डिस्पैच सेंटर शहर के राजकीय नंद उच्चतर माध्यमिक विधालय में सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी स्वेता भारती कैम्प कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि ईवीएम कमिश्निंग का काम अंतिम दौर में है। ईवीएम की तकनीकी रूप से जांच की जा रही है। फलस्वरूप बीस टेबल लगाए गए हैं। जिस पर कर्मी तेजी से काम कर रहें हैं,
कल काम पूरा कर लिया जायेगा। सुगौली के 177 और रामगढ़वा प्रखंड के 158 सहित सुगौली विधानसभा के लिए कुल 335 बूथों के लिए व्यवस्था की जा रही है। सभी मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टी और मतदाताओं के लिए पहुंच पथ, बिजली, पानी, रैम्प और ठहरने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
सेक्टर पदाधिकारी सभी बुथों पर जाकर व्यवस्था को पूरा करा रहें है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य में सुगौली बीडीओ नूतन किरण, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार, रामगढवा बीडीओं और सीओं और दोनों प्रखंडों के बीपीआरओ, बीएलओ सहित अन्य कर्मी लगे हुए हैं। मतदान से संबंधित सभी क्रियाविधि सुचारू रूप से चल रही है और समय पर मतदान सुरक्षित तरीके पुरा करा लिया जायेगा।

