चीन को भारत की दो टूक- लद्दाख भारत का, आपके खंडन से स्थापित तथ्य नहीं बदलेगा

चीन को भारत की दो टूक- लद्दाख भारत का, आपके खंडन से स्थापित तथ्य नहीं बदलेगा
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारत ने कहा है कि लद्दाख पर चीन हमारे दावे का कितना भी खंडन कर ले इससे स्थापित तथ्य नहीं बदलेगा कि केन्द्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है।यह बयान चीन की भारत की ओर से लद्दाख के अट्ठाईस (28) स्थानों व विशेषताओं को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्र पर मानक स्थान और विशेषता नामों के साथ चिह्नित किये जाने की प्रतिक्रिया में आया था।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि चीन लद्दाख को मान्यता नहीं देता और वहां के लिए भारत की ओर से जारी ‘मानक नामों’ का कड़ा विरोध करता है।चीन विदेश मंत्रालय के इस बयान पर विदेश मंत्रालय के अधिकारिक प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया जारी की है।

प्रवक्ता का कहना है कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में किया गया उल्लेख स्वतः स्पष्ट है। घोषणा में उल्लेख किया गया है कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित अट्ठाईस (28) स्थानों/विशेषताओं को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्र पर मानक स्थान और विशेषता नामों के साथ चिह्नित किया गया है और यह कार्य केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और स्थानीय हितधारकों के परामर्श से किया गया है।

सर्वे ऑफ इंडिया के लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के मानचित्र पर इन स्थानों को औपचारिक रूप से चिह्नित करने का उद्देश्य इनकी सटीक पहचान को सुगम बनाना और आम जनता के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page