संकल्प” डैशबोर्ड एवं समन्वय पोर्टल के माध्यम से सभी 48 विभागों के कार्य के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही होगी सुनिश्चित : मुख्यमंत्री

संकल्प” डैशबोर्ड एवं समन्वय पोर्टल के माध्यम से सभी 48 विभागों के कार्य के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही होगी सुनिश्चित : मुख्यमंत्री
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को संकल्प डैशबोर्ड एवं समन्वय पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समन्वय पोर्टल के माध्यम से बिहार एवं केंद्र सरकार के बीच को-ऑर्डिनेशन, दोनों की योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।संकल्प” डैशबोर्ड एवं समन्वय पोर्टल के माध्यम से सभी 48 विभागों के मुख्य कार्य के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर इसमें समन्वय करेंगे। भारत सरकार की जो भी योजनायें संचालित की जा रही हैं, उसका पूरी तरह क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सकेगा, साथ ही राशि का ससमय सदुपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से मिलनेवाली राशि, राष्ट्रीय रैंकिंग और समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की बेहतर ढंग से निगरानी हो सकेगी।

संकल्प पोर्टल के माध्यम से सभी विभागों से संबंधित महत्पवूर्ण विषयों का एकीकृत, समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख अनुश्रवण हो सकेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग लक्ष्य के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे लगाये और उसका एकीकृत मॉनीटरिंग हो। अभी पटना शहर में 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, उसकी भी एकीकृत निगरानी इस पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। पटना में सीसीटीवी कैमरे और बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग कार्यों का निष्पादन ससमय अच्छे ढंग से करें। जनता की समस्याओं का समाधान करना है। जो भी योजनायें सरकार के द्वारा तैयार की जाती हैं उसका क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करना है।उन्होंने कहा कि संकल्प डैशबोर्ड एवं समन्वय पोर्टल के माध्यम से कार्यों में गति आयेगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित होगा। व्यवस्था और पारदर्शी होगी, शासन-प्रशासन अच्छा होगा तो बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page