जनक हॉस्पिटल में हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन

जनक हॉस्पिटल में हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन
Facebook WhatsApp

चकिया । शहर के बाईपास के समीप स्थित जनक अस्पताल में शुक्रवार को हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विमोहन व जनक हॉस्पिटल की टीम ने दूर-दराज से आए मरीजों की जांच, उपचार व परामर्श दिया।

शिविर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। बड़ी संख्या में कार्डियो मरीज जांच कराने पहुंचे। जहा बीपी, शुगर, ईसीजी सहित हृदय से जुड़ी प्रारंभिक जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के बाद मरीजों को खान-पान, जीवनशैली में बदलाव और नियमित दवा के सेवन को लेकर विस्तार से परामर्श दिया गया।

गंभीर स्थिति वाले मरीजों को आगे की जांच व अस्पताल में इलाज की सलाह दी गई। साथ ही लोगों को हृदय रोग के लक्षण, समय पर जांच और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना और अत्यधिक थकान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लोगों का कहना था कि महंगी जांचें मुफ्त होने से गरीब व ग्रामीण मरीजों को काफी राहत मिली है। मौके पर हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर संदीप कुमार,डॉ.लोकेश डॉ.ऋतुराजन,डॉ.सुजाता कुमारी, हॉस्पिटल सहायक अनिकेत अर्जुन,अमित कुमार, सहित अस्पताल कर्मी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page