रेडक्राॅस और बिहार ग्रामीण बैक ने किया मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
मोतिहारी। रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी चंपारण और बिहार ग्रामीण बैंक के सौजन्य से शनिवार को मेगा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का उद्घाटन शैलेन्द्र कुमार भारती,अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटीज एवं मनीष कुमार ब्रांच मैनेजर बिहार ग्रामीण बैक द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
मौके पर रक्त दान महादान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि प्रत्येक स्वस्थ्य व्यस्क मानव को तीन महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में नयी स्फूर्ति आती है और कैंसर जैसी बिमारी से भी बचाव होता है।इसलिए मोतिहारी के आमजनों से अनुरोध किया कि बढचढ कर रक्त दान करें ताकि आपात स्थिति में घायलों एवं मरीजों को रक्त आसानी से उपलब्ध हो सके।
शिविर में कुल 36बैंक कर्मियों ने रक्तदान किया। जिसमे मनीष कुमार, नलीनी कान्त,अभिषेक रंजन, दीपक कुमार, नूरेन निसार प्रशांत,स्वर्णं सत्यम, प्रिया कुमारी,विकरान्त ठाकुर, रितेश कुमार वर्मा, राहुल कुमार, अवनीत कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरभि प्रिया आदि शामिल है।

