आदर्श आचार संहिता के प्रति डीएम-एसपी के तेवर सख्त

आदर्श आचार संहिता के प्रति डीएम-एसपी के तेवर सख्त
Facebook WhatsApp


-आचार संहिता उल्लंघन की सूचना कंट्रोल रूम में देने की अपील
मोतिहारी। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता के कड़े अनुपालन के लिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लगातार सभी महत्वपूर्ण मार्गों सहित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे है। प्रशासन किसी भी प्रकार के आचार संहिता उल्लंघन पर तत्काल संज्ञान ले रही है। ऐसे मामलों को रिकॉर्ड किया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जिला स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सुदृढ़ किया गया है, चुनाव संबंधी शिकायतों, संदेहास्पद गतिविधियों एवं आचार संहिता उल्लंघन की सूचनाएं 24×7 प्राप्त की जा सकती हैं।

डीएम ने कहा है कि प्राप्त सूचना पर त्वरित एक्शन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील किया है कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page