अपर समाहर्ता ने वोटिंग सामग्री का तैयार बैग का किया अवलोकन

अपर समाहर्ता ने वोटिंग सामग्री का तैयार बैग का किया अवलोकन
Facebook WhatsApp

– 6 नवम्बर को सामग्री से भरा बैग प्रत्येक विधानसभा में पहुंचाएं: एडीएम
मोतिहारी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में मतदान केंद्र पर भेजे जाने वाले सामग्री से संबंधित तैयारी का कार्य तेज कर दिया गया है। शनिवार को सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता शैलेंद्र कुमार भारती के द्वारा बैग तैयार करने की प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस कार्य में लगे सभी कर्मी एवं पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बैग में रखे जाने वाले सामानों का मिलान हर हाल में चेकलिस्ट से कर लिया जाए। कोई भी सामान छूटना नहीं चाहिए, अगर एक भी सामान छूट जाएगा तो मतदान केंद्र पर पीठासीन सहित अन्य पोलिंग पदाधिकारी को परेशानी होगी। इसलिए कार्य की महत्ता को देखते हुए इसे काफी गंभीरता से लिया जाए एवं चेकलिस्ट से मिलान करने के पश्चात ही बैग को बांधा जाए। इस कार्य को 5 नवम्बर तक हर हाल में पूरा किया जाना है। 06 नवम्बर तक बैग जिला के सभी 12 विधानसभाओं के निर्वाची पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का आदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page