डीएम एवं प्रेक्षक ने कल्याणपुर एवं पिपरा विधानसभा ईवीएम कमीशनिंग का जायजा लिया
-चकिया में दोेनो विधानसभा का कमीशनिंग का चल रहा कार्य
मोतिहारी। 16-कल्याणपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जीएस पांडा दास एवं जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा कल्याणपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर एसआरपी कॉलेज चकिया में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग का जायजा लिया गया। उनके द्वारा कमीशनिंग कर रहे कर्मियों से कमीशनिंग की प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछे गए तथा उपस्थित सभी को इस प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक एवं समुचित तरीके से करने का निदेश दिया गया। कमीशनिंग के दौरान 16 कल्याणपुर के रिटर्निंग ऑफिसर सह डीसीएलआर चकिया प्रकाश रजक,सहायक निर्वाची पदाधिकारी कल्याणपुर के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

तत्पश्चात जिलाधिकारी 17 पिपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर एस आर पी कॉलेज चकिया में चल रहे ईवीएम कमिश्निंग के कार्य का जायजा लिया गया। यहां पर 17-पिपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सुश्री शिवानी शुभम एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
मधुबन विधानसभा डिस्पैच सेंटर का प्रेक्षक ने लिया जायजा
मोतिहारी। 18-मधुबन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अहमद इकबाल एवं जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा मधुबन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर गवर्नमेंट जयमंगल हाई स्कूल चैता, पकड़ीदयाल में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग का जायजा लिया गया। उनके द्वारा कमीशनिंग कर रहे कर्मियों से कमीशनिंग की प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछे गए तथा उपस्थित सभी को इस प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक एवं समुचित तरीके से करने का निदेश दिया गया। कमीशनिंग के दौरान 18- मधुबन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) सह एसडीएम पकड़ीदयाल मंगला कुमारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी मधुबन के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

