श्याम प्यारे से जिनका संबंध है,उनके घर आनंद ही आनंद है

श्याम प्यारे से जिनका संबंध है,उनके घर आनंद ही आनंद है
Facebook WhatsApp

– श्री श्याम जयंती महोत्सव के तीसरे दिन निकली भव्य निशान शोभा यात्रा
-यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्ष
मोतिहारी। शहर के हेनरी बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम जयंती समारोह के दूसरे दिन शनिवार की सुबह निशान शोभायात्रा निकाली गई। समारोह स्थल से निकाली गई शोभा यात्रा में बग्गी रथ पर बाबा श्री श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया था। अन्य दो गाड़ियों पर भगवान श्री कृष्ण एवं महादेव की मूर्ति की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ो पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का निशान ध्वज हाथों में थाम रखा था। शोभायात्रा में ढोल नगाड़े के साथ भजनों की अमृत-गंगा भी बह रही थी। खाटू वाले श्याम धनी के साथ पुराना है, दर्जी सिल तो निशान हमें खाटू जाना है, मेरे शीश के दानी का घर-घर में डंका बाजे इस वीर लसानी का हर घर में डंका बाजे, श्याम प्यारे से जिनका संबंध है उनके घर में आनंद ही आनंद है….. छाई काली घटाएं तो क्या इसकी छतरी के नीचे हूं जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम रहे थे। भक्तजन द्वारा जय श्री श्याम हारे के सहारे की जय, कलयुग के अवतारी की जय आदि के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा था ।

रास्ते में कई जगहों पर श्रद्धालुओं के द्वारा शोभायात्रा पर इत्र का छिड़काव व पुष्प वर्षा की गई। चैक-चैराहों पर पर लोग रथ को रोक कर बाबा का दर्शन-पूजन कर रहे थे। नगर-भ्रमण के पश्चात प्रभु श्री श्याम के चरणों में सभी निशानों को अर्पित कर बाबा श्याम से आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की गई।

मौके पर ठाकुर गाड़ोदिया, दीपक शर्मा, मनीष डालमिया, श्वेता अग्रवाल, दिव्या केजरीवाल, सुरुचि अग्रवाल, सीमा शर्मा, मीना शर्मा, गायत्री देवी, केशव जैन, चंदन सिंघानिया, अशोक शर्मा, सुनील अग्रवाल, नितेश बाजोरिया, दीपक शर्मा मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page