जदयू कार्यकत्ताओं ने चुनाव को लेकर कमर कसी
-बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार ही विकल्प
-जदयू कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
पूर्वी चंपारण। सुगौली विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जदयू की अहम बैठक पार्टी कार्यालय में विधानसभा के नेता सुनील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं के संकल्प के साथ हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
श्री सिंह ने कहा कि जदयू की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत और एकजुटता की बदौलत पार्टी सभी बूथों पर मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सभी लोग पूरी निष्ठा के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में काम करें,और सुगौली,नरकटिया व रक्सौल समेत सभी विॆधानसभा में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करे।
मीटिंग में कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि “नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, और मुख्यमंत्री ही रहेंगे। बैठक में प्रदेश महासचिव किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ सुनील कुमार सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव भाई अली हसन, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुनील भूषण ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष कबीर पटेल, सुनिल पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

