टेंपो पलटने से बच्ची की मौत,दो महिला घायल

टेंपो पलटने से बच्ची की मौत,दो महिला घायल
Facebook WhatsApp


चिरैया। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव स्थित ईदगाह के समीप शनिवार को ढाका – मोतिहारी सड़क पर टेंपो पलटने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि टेंपो सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गये। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी राकेश पटेल की पुत्री अंतिमा कुमारी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। बताते है कि सड़क पार कर रही बच्ची व उसमें सवार चारों यात्री नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा कर यात्रियों समेत उस बच्ची को निकाला गया।

घायलो को ढाका स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो सौंप दिया। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बारा हरदिया गांव निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार के पुत्र आलोक कुमार ने बताया कि टेंपो में उनकी मां शांति यादव (45), बहन सुधा कुमारी तथा छोटा भाई आशुतोष कुमार सहित चारों लोग टेंपो से मोतिहारी जा रहे थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page