पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने 50 हजार लूटे
कल्याणपुर। परसौनी वाजिद पंचायत के विश्वम्भरापुर निवासी बुजुर्ग शम्भू सिंह से पुलिस के वर्दी में आये दो लोगो ने चेकिंग करने के नाम पर पचास हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस वर्दी में ठगी से लोग अचंभित हैं।
शम्भू सिंह बैंक से पचास हजार रुपए निकाल कर घर जा रहे थे। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित पोखर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग का मोटरसाइकिल रोककर बातचीत करने लगा। तब तक पीछे से पुलिस की वर्दी में मोटरसाइकिल से दो लोग आये। जिनके वर्दी पर बैच नहीं था। मोटरसाइकिल का कागजात मांगने लगे। कागजात देने के बाद पाॅकेट से पचास हजार रुपए निकाल लिए। दोनों वहां से बुजुर्ग को चकमा देकर फरार हो गए।
वहां से आकर शम्भू सिंह बैंक में गये। उसके बाद थाना में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने मामले की जांच की जा रही है।

