पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन
मोतिहारी। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के द्वारा सुशासन दिवस के पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित कर विकास पुरुष नीतीश कुमार के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘सुशासन दिवस’ की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में राज्य को मिली नई रोशनी व ऊर्जा के सम्मान में दीप प्रज्वलित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया और विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मौके पर प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह, दीपक पटेल, प्रोफेसर दिनेश चंद प्रसाद, विकास सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शोभा सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहजाद खान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह, विधि प्रकोष्ठ प्रभुनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ श्रीकांत कुमार, किसान प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह, अनुसूचित जनजाति अभिषेक प्रकाश रजत, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता छात्र अध्यक्ष विक्रम कुमार, कैप्टन हमीद, शकील अंसारी, बशीर अहमद खान, सरफराज अहमद, डॉ खुर्शीद, बब्बन कुशवाहा, आरके सिंह, बिट्टू सिंह, अवनीश गौरव, रिपुसुदन तिवारी, धीरज चंद्रवंशी, मोहन पटेल, राजन पटेल, चुन्नू मिश्रा, रमाकांत राकेश, इशरत जहां, सुगंधी देवी, चुन्नू मिश्रा, जिला प्रवक्ता विनोद पटेल मौजूद थे। जिसकी जानकारी जिला जदयू मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने दी।

