मोहिबुल्लाह अंसारी कार्यकारी एसपी का लिए चार्ज 

मोहिबुल्लाह अंसारी कार्यकारी एसपी का लिए चार्ज 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात के अवकाश पर जाने के बाद शिवहर एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को मोतिहारी एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोमवार को उन्होंने मोतिहारी पहुंचकर सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से विधिवत प्रभार ग्रहण किया।

स्वर्ण प्रभात के अवकाश से लौटने तक वे जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मोहिबुल्लाह अंसारी हाल ही में शिवहर के एसपी बनाए गए है। वे काफी तेज तर्रार और अपराधियों के विरुद्ध कड़े एक्शन लेने के लिए जाने जाते है । ऐसे में माना जा रहा है कि पूर्वी चंपारण जिले में भी विधि व्यवस्था बेहतर होगी और बदमाशों पर पूरा लगाम कसा जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page