मटकोर के मुहूर्त दिन बाइक हादसे में पिता की मौत, परिजनों ने तुरकौलिया चौक पर शव रख किया जाम 

मटकोर के मुहूर्त दिन बाइक हादसे में पिता की मौत, परिजनों ने तुरकौलिया चौक पर शव रख किया जाम 
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के छपवा-तुरकौलिया पथ में चीवटही पुल के समीप बिजली पोल से टकराकर एक अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। मृतक तुरकौलिया मध्य पंचायत के ब्रह्माटोला गांव निवासी महेश साह है।

बताया जा रहा है कि वह नेपाल में रहकर मजदूरी करता था। बाइक से वह घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। आज उसके घर पर बेटे सूरज की शादी का पूजा मटकोर था। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को लाकर तुरकौलिया चौक पर रखकर जाम कर दिए।

पूर्व विधायक राजेंद्र राम, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सीओ प्रभात कुमार के समझाने-बुझाने पर जाम हटा। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। परिजनों का कहना था कि तुरकौलिया की ओर से तेज रफ्तार में बोलेरो जा रही थी, जिसने ठोकर मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 -घर मे बज रही थी शाहनाई,  मौत की खबर से  मातम पसरा 

तुरकौलिया के ब्रह्माटोला गांव में खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। जिस घर में इकलौते बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं और शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार मची है। बेटे के सिर पर सेहरा सजाने और उसे दूल्हा बनते देखने का सपना संजोए पिता महेश साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

महेश पिछले 15 वर्षों से नेपाल में रहकर मजदूरी करते थे। वह अपने परिवार की खुशियों के लिए दिन-रात मेहनत करते थे। उनका इकलौता बेटा सूरज है। 25 नवंबर को  उसकी बारात रामगढ़वा जाने वाली थी।  शादी की रस्मों के तहत सोमवार को पूजा-मटकोर का कार्यक्रम आयोजित था।

इसमें शामिल होने के लिए महेश साह नेपाल से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही दुर्घटना में उनकी जान चली गई। ग्रामीणों के अनुसार, महेश साह अपने बेटे की शादी बड़े धूमधाम से करना चाहते थे। जाहिर है शादी की खुशियों के बीच आई इस दुखद खबर ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page