कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन

कृषि जन कल्याण चौपाल  सह खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन
Facebook WhatsApp

 

सुगौली.। प्रखंड के भटहां पैक्स के पास कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।कार्यक्रम में पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती करने की नवीनतम जानकारी दिया।

जिसमें मुख्य बातें बीज वितरण,कृषि यंत्रीकरण,प्राकृतिक खेती, मिट्टी जांच इतिहास योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। जिसमें कृषि समन्वयक अरविंद कुमार,किसान सलाहकार अभय कुमार और सहायक तकनीकी  प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय उपस्थित थे।

कृषि समन्वय अरविंद कुमार ने कृषि यंत्रीकरण पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। जबकि किसान सलाहकार अभय कुमार ने खेती की जानकारी देते हुए मीट्टी जांच की विशेषताओं से किसानों को अवगत कराया। इसके साथ हीं उन्होंने सरकार द्वारा प्राप्त किसानों को दी जाने वाली योजनाओं से अवगत कराते हुए खेती की समय पर बुआई, बीज,खाद व सिंचाई के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

मौके पर स्थानीय पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता,विंदा यादव,हरेंद्र प्रसाद,मो मोजामील,लखींद्र यादव,लालाबाबू कुशवाहा, अजय यादव,बागेश्वर कुशवाहा,वीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव,मो फुल मोहम्मद सहित बड़े संख्या में किसान उपस्थित थे। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता द्वारा तैयार की गई गन्ना नर्सरी की विशेषताओं से भी किसानों को अवगत कराया। और बताया कि इसका लाभ स्थानीय गन्ना किसानों को मिलेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page