डुमरियाघाट में गायब हुई मां, दो नाबालिग सगी बहनों का मिला शव 

डुमरियाघाट में गायब हुई मां, दो नाबालिग सगी बहनों का मिला शव 
Facebook WhatsApp

-बच्चियों की संदिग्ध मौत पर गहराया सस्पेंस , पिता पुलिस गिरफ्त में

-एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच कर जुटाए साक्ष्य

डुमरियाघाट। थाना क्षेत्र के सेमुआपुर गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो नाबालिग सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और घर से मां गायब है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृत बच्चियों की पहचान संतोष यादव की पुत्री अंजली कुमारी (13) एवं जुली कुमारी (12) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेमुआपुर में पढ़ती थीं।घटना के बाद से बच्चियों की मां मीनती देवी के लापता होने से इस घटना पर गहरा सस्पेंस बन गया है।

वहीं, पुलिस ने मृत बच्चियों के पिता संतोष यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मैकेनिक का काम करने वाले संतोष ने प्रारम्भिक पूछताछ में घटना से अनभिज्ञता बताया है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि मां गायब हो गई तो गई कहा? घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।

वहीं डीएसपी चकिया भी मौके पर पहुंच कर घटना का जांच किए है। मामले में मृत बच्चियों की नानी एवं गोपालगंज जिले के महारानी गांव निवासी रंभा देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उनके दामाद संतोष यादव  पहले उनकी बेटी मीनती देवी की हत्या की और इसके बाद घटना को देख लेने के कारण दोनों बच्चियों की भी गला दबाकर हत्या कर दी।

हालांकि, इन आरोपों की पुलिसिया पुष्टि नहीं है । हत्या  करेंट, जहर या फिर गला दबाकर करने की आशंका जताई जा रही है , जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही होने की बात कही जा रही है। स्थानीय पुलिस ने मामले में जांच करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।इस संबंध  थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने  बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृत बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page