कॉकरोच जनता पार्टी के  आह्वान पर  छात्रों का प्रदर्शन-बंदी को लेकर प्रशासन अलर्ट

कॉकरोच जनता पार्टी के  आह्वान पर  छात्रों का प्रदर्शन-बंदी को लेकर प्रशासन अलर्ट
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिहार में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से एसआईआर के मुद्दे पर बुलाए गए बंद और प्रदर्शन के आह्वान को लेकर पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

किसी भी संभावित उपद्रव या कानून-व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए मोतिहारी में प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आ रहा है। बंद के मद्देनजर शहर के प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के संचालकों और वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और उनसे जमीनी फीडबैक लिया।​

बैठक के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से विशेष रूप से यह अपील की कि वे किसी भी तरह के भड़काऊ या गैर-जरूरी आंदोलनों में शामिल होने से बचें। अधिकारियों ने कहा कि छात्र देश और राज्य का भविष्य हैं, इसलिए उनका मुख्य उद्देश्य अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होना चाहिए। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

विशेष बैठक के दौरान प्रशासन ने कोचिंग संचालकों और छात्रों से एस आई आर  के मुद्दे पर उनकी राय और विचार भी जाने। एसडीएम अरुण कुमार पांडेय ने इस संबंध में अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने, धरना-प्रदर्शन करने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने का पूरा अधिकार है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि विरोध के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या आम जनजीवन और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपीओ दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को बिहार बंद के आह्वान की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। प्रशासन द्वारा लगातार विभिन्न स्तरों पर फीडबैक लिए जा रहे है। शहर के कोचिंग संचालकों और छात्रों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page