सभी शिक्षकों के मान सम्मान के लिए सदन में उठाऊंगा आवाज: राम पुकार सिन्हा
मोतिहारी।। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्वी चंपारण जिले से एकमात्र उम्मीदवार रामपुकार सिन्हा शुक्रवार को विभिन्न स्कूलो के शिक्षको से मिलने के बाद पत्रकारो को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि मै एक पत्रकार से शिक्षक बना हुं। पूरे बिहार के शिक्षको के लिए लगातार आवाज उठाया है। नतीजतन मुझे पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ ही छपरा, गोपालगंज व सिवान के शिक्षको का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होने सभी शिक्षको से अपील करते कहा कि सभी लोग मुझे प्रथम वरीयता का वोट देकर विजयी बनाये, ताकि शिक्षको की आवाज बिहार विधान परिषद में मजबूती से गूंजे। उन्होने कहा कि अगर मै चुनाव जीता तो शिक्षको के लिए सातवें वेतमान लागू करने, प्राथमिक विधालय से लेकर विश्वविधालय स्तर के शिक्षको को समान रूप शिक्षक निर्वाचन में वोट देने का अधिकार दिलाने और सभी शिक्षको को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन दिलाने का पुरजोर तरीके मांग को सदन में उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव दलीय नहीं है। बावजूद मुझे एनडीए नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है। सभी शिक्षकों को भरोसा दिलाया हूं कि जाता पाता ऊंचे नीचे को छोड़कर सभी को सम्मान देने का का करूंगा। इस अवसर पर रालोमा के जिला अध्यक्ष इं रमेश पासवान, डॉ. दीपक कुमार, प्रो. ध्रुव प्रसाद प्रो. सुरेंद्र कुशवाहा हनीफ हवारी, रूपलाल प्रसाद शिक्षक, मुकेश कुमार साह सहित दर्जनों शिक्षक-प्रोफेसर सहित शिक्षाविद् उपस्थित थे। वे इसके पर्व मोतिहारी शहर के एक होटल में पूर्वी चंपारण के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों से आए शिक्षकों प्रोफेसर को संबोधित कर रहे थे।

